प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य आगाज।

प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य आगाज।

– खेलकूद के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की करी विविध प्रस्तुति

– प्रधानाध्यापिका आरती श्रीवास्तव के देखरेख में संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम

 

संतकबीरनगर- जिले की एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने जनपद में एक नए कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मिसाल पेश की है खलीलाबाद ब्लाक क्षेत्र की प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया प्रधानाध्यापिका आरती श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज विद्यालय पर शारदा संगोष्ठी और वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आगाज किया गया जहां छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए दर्शक दीर्घा में बैठे अपने अभिभावकों का मन मोह लिया कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान राम आएंगे आएंगे, मोबाइल के दुष्प्रभाव सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए सैकड़ो की संख्या में बैठे लोगों ने अपने बच्चों का हौसला अफजाई किया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनीता श्रीवास्तव ने कहा कि प्राइवेट विद्यालय में तो छात्र-छात्राओं को बेहतर एक्टिविटी कराई जाती है उसी की तर्ज पर एक छोटी सी शुरुआत हुई है विद्यालय पर शारदा संगोष्ठी गोष्ठी और वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जहां छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से विविध प्रस्तुति की गयी । इसके बाद तालिया की गड़गड़ाहट से पूरा विद्यालय परिसर गुज उठा। कार्यक्रम के दौरान सहायक अध्यापिका अंकित पटेल, सहायक अध्यापिका अमृता राय, सहायक अध्यापिका शर्मिला, प्रेमलता सरोज शिक्षामित्र सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाई।

Previous articleमहाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शिव मंदिर तामेश्वर नाथ धाम और मां समय माता मंदिर पहुंचे सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी।
Next articleआरपी इंटरनेशनल एकेडमी के पहले एनुअल फंक्शन का हुआ शानदार आगाज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here