बाइकों की टक्कर में युवक घायल।
संतकबीरनगर।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मीरगंज के पास गुरुवार को बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। इसके साथ ही घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया।
पीआरवी टीम के आरक्षी दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि बाइक द्वारा बाइक को ठोकर मार देने से घायल हरिओम पुत्र वंश गोपाल निवासी लेडुआ थाना कोतवाली खलीलाबाद घायल हो गए। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम घटनास्थल पर समय से पहुंच गई और दुर्घटना में घायल को 108 नंबर एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।















