पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज l

पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज l

संतकबीरनगर। 

महिला थाना पुलिस ने गुरुवार को दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में बस्ती जनपद के रहने वाले पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सेमरा निवासी नाजिश अंसारी पुत्री मसुदूहसन का आरोप है कि उसकी शादी बस्ती जनपद के कप्तानगंज क्षेत्र के ओझागंज निवासी परवेज अहमद पुत्र इश्तियाक अहमद के साथ हुई है। आरोप है कि उसके पति और ससुरालियों के जरिए दहेज में 15 लाख रुपये नकदी और एक तोला सोना की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। उसे मारने-पीटने के साथ ससुराली जानमाल की धमकी दे रहे है। महिला थाना एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि पति परवेज अहमद, ससुर इश्तियाक अहमद, सास अफसाना बेगम, देवर सुड्डू, ननद फिरदौस, चांदनी, चाचा सगीर अहमद, शकील अहमद निवासीगण ओझागंज थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया है। विववेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleबाइकों की टक्कर में युवक घायल।
Next articleसाजिशकर्ता कर्मचारी और लुटेरा गिरफ्तार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here