होमियोपैथी दवा हो सकती है कारगर गर्दन में दर्द, सर्वाइकल का लक्षण, न करें अनदेखी।
गोरखपुर। युवा ज्यादा संख्या में सर्वाइकल के शिकार होने लगे हैं। गर्दन में हो रहे दर्द की अनदेखी न करें, यह सर्वाइकल के लक्षण हो सकते हैं। जिला अस्पताल व प्राइवेट हॉस्पिटल में दर्द की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों तकरीबन 185 में से 65 सर्वाइकल से पीड़ित मिल रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक होम्योपैथिक उमेश चंद्र का कहना है कि इसका सबसे बड़ा कारण दिनचर्या में बदलाव के साथ ही उठने, बैठने व सोने का गलत तरीका भी है। बहुत से लोग इसको हल्के में लेते हैं जो बाद में चलकर बहुत ही पीड़ादाई हो जाता है।
भागदौड़ भरी अव्यवस्थित दिनचर्या, गलत तरीके से सोने,
युवा ज्यादा हो रहे शिकार सावधानी बरतने की जरूरत लगातार बैठकर काम करने या किसी दुर्घटना की वजह से अक्सर लोग गर्दन में दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसा होने पर बहुत थकावट महसूस होती है। ये लक्षण सर्वाइकल के हैं। इसे इग्नोर करना आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 185 मरीज दर्द से पीड़ित पहुंचते हैं। 65 ऐसे मरीज मिलते हैं जो सर्वाइकल से पीड़ित हैं।
ऊंचा तकिया लगाने से भी होती है दिक्कत, ज्यादा देर तक मोबाइल पर लगातार काम करते रहना
ऊंचे तकिये पर सोने की वजह से भी दिक्कत हो सकता है। सोने के गलत तरीके से भी सर्वाइकल के लक्षण सामने आ सकते है। शिवम होम्यो क्लीनिक के डॉ. उमेश चंद्र का कहना है कि सर्वाइकल होने पर गर्दन में सूजन और जकड़न की समस्या होने लगती है। गर्दन की मांसपेशियों में दर्द रहता है। सिर में लगातार दर्द की शिकायत रहती है। हाथ और पैर में झुनझुनी की समस्या होने लगती है। गर्दन घुमाने पर आवाज निकलती है। लगातार उल्टी महसूस होता है इसके लिए चिकित्सक की सलाह जरूर ले। यह सब लक्षण दिखते हैं। जिसमें होम्योपैथिक दवा काफी कारगर साबित होती है। लेकिन बिना डॉक्टर के सलाह खुद डॉक्टर बनना भारी पड़ जाता है। होम्योपैथिक दवा इलाज के जगत में कई बीमारियों में जड़ से समाप्त करने का दम भरती है सही समय पर यदि बीमारी का इलाज हो जाता है तो हर बीमारी का निजात समय से मिल जाता है।















