मासूम बच्चों को छोड़, जेवरात लेकर लापता हुई विवाहिता।

मासूम बच्चों को छोड़, जेवरात लेकर लापता हुई विवाहिता।

संतकबीरनगर। दो दिन पूर्व कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों को छोड़ कर जेवरात लेकर लापता हो गई। बुधवार को पीड़ित पति ने कोतवाली पहुंच कर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज किए जाने के लिए आवेदन दिया। पीड़ित पति का आरोप है कि वर्ष 2014 में उसकी शादी हुई थी। उसके पास सात वर्ष की बेटी और पांच वर्ष का बेटा है। वह दिल्ली में पेंट पॉलिश का काम करता है। उसकी पत्नी स्मार्ट मोबाइल चलाती थी। आरोप है कि 20 जनवरी की रात घर पर सो रहे दोनों बच्चों को छोड़ कर करीब सात लाख के जेवरात लेकर कहीं चली गई। घर वाले उसकी लापता पत्नी की तलाश किए ,लेकिन नहीं मिली तो उसे सूचना दिए। वह दिल्ली से सप्तकांति एक्सप्रेस से आया है। उसके बच्चे अपनी मां के लिए बिलख रहे है। बच्चे यहीं कह रहे है कि पापा मुझे मम्मी से मिला दो। यह बताते -बताते है पीड़ित पति रुहासा हो गया।

Previous articleगार्ड की मौत मामले में अज्ञात पिकअप चालक पर केस दर्ज।
Next articleलापता नहीं, प्रेमी के घर गई थी किशोरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here