मनबढ़ों ने यूट्यूबर को पीटा,चार पर केस दर्ज।

मनबढ़ों ने यूट्यूबर को पीटा,चार पर केस दर्ज।

संतकबीरनगर। कबीर चौराह मगहर परिसर में लगे मेले में गुरुवार को कवरेज करने गए एक यूट्यूबर को कुछ मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। रेहरवा मगहर निवासी आफताब अहमद पुत्र स्वर्गीय अब्दुल हलीम का आरोप है कि वह 16 जनवरी को मगहर खिचड़ी मेले में कवरेज करने गए थे। आरोप है कि कवरेज के दौरान सचिन,वीरा निषाद उर्फ बल्ली,गोलो, आलोक निवासी मोहनलालपुर व इनके साथी उसे अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दिए। पीछे से हॉकी,रॉड व पंच से उसके सिर पर मार दिए। जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा। इसी बीच जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी सचिन, वीरा निषाद, गोलो, आलोक और अन्य साथी नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Previous articleनिर्माणाधीन पुल से टकरा कर बाइक सवार घायल.
Next articleमनबढ़ों ने ट्रैक्टर-ट्राली से गिरा दिया मकान की दीवार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here