मनबढ़ों ने ट्रैक्टर-ट्राली से गिरा दिया मकान की दीवार।
संतकबीरनगर।
कोतवाली क्षेत्र के बाहिलपार में कुछ मनबढ़ों ने एक महिला के मकान की दीवाल को ट्रैक्टर-ट्राली से गिरा दिया। रोकने गए सगे भाईयों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में दो सगे भाई समेत चार पर पुलिस ने गुरुवार की देर शाम केस दर्ज किया।
बाहिलपार निवासी रीना पत्नी महेश का आरोप है कि 12 जनवरी की रात साढ़े आठ बजे जमीन संबंधी विवाद को लेकर आनंद,अशोक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ ट्रैक्टर -ट्राली से उसके मकान व दीवाल को गिरा दिए। आरोप है कि उसके बेटे विजय, अनिल रोकने गए तो उन्हें लोगों ने लाठी,डंडे से मारापीटा और जानमाल की धमकी दिया। उसके मकान का सारा सामान तोड़ दिया। पिटाई से उसके बेटों को चोटे आईं। आरोप है कि उक्त लोगों ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि सगे भाई आनंद, अशोक और दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात के खिलाफ मारने-पीटने, दीवाल गिराने, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।















