निर्माणाधीन पुल से टकरा कर बाइक सवार घायल.
संतकबीरनगर।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सिरमोहनी के पास निर्माणाधीन पुल से गुरुवार को अनियंत्रित होकर बाइक के टकरा जाने से एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई और घायल को एबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। इसके साथ ही कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी।
पीआरवी टीम के आरक्षी पवन कुमार मिश्र, आरक्षी आलोक कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि निर्माणाधीन पुल से गुरुवार को बाइक के टकरा जाने से राम अवतार पुत्र हरिराम मद्धेशिया ग्राम बिचला टोला थाना महुली घायल हो गए है। सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटनास्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना में घायल को 108 नंबर एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया गया।















