पूर्व मंत्री के पौत्र को पीटा।

पूर्व मंत्री के पौत्र को पीटा।

————————————————————

संतकबीरनगर। 

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के जनता मार्ग बरदहिया बाजार के रहने वाले एक पूर्व मंत्री के पौत्र की सोमवार की देर शाम गेट के सामने शराब पीने से मना करने पर कुछ मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। इतना ही नहीं जाति सूचक शब्दों से अपमानित भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली गई। जबकि अन्य युवक भाग निकले। मंगलवार की देर शाम को पुलिस ने इस मामले में चार नामजद और 4-5 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी, एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज किया।

 जनता मार्ग बरदहिया बाजार निवासी प्रियांशु चौहान पुत्र राजेश चौहान का आरोप है कि सोमवार की रात करीब दस बजे गेट के सामने सहन में कुछ लोग शराब पी रहे थे। उन्होंने ऊपर से अपने कमरे में आकर देखा तो नीचे उतरे। आरोप है कि राहुल पांडेय, विकास चौधरी, विशाल पांडेय निवासी उतरौलिया खलीलाबाद और 4-5 अज्ञात लोग नीचे गेट के सामने उसके सहन में बैठ कर शराब पी रहे थे। उसके मना करने पर अंदर से गेट पर खींच लिया। उसे गिरा कर लात-घूसों व डंडे से मारने-पीटने लगे। शोर होने पर अखिलेश व रिषभ ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि उक्त लोगों ने मारने के बाद उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। जानमाल की धमकी दी। काफी भीड़ होने पर और पुलिस को सूचना देने पर उक्त लोग भाग गए। घटना के वक्त उसके घर पर कोई मौजूद नहीं था। 

 

Previous articleमनबढ़ों ने प्रधानपति को पीटा, एक नामजद सात के खिलाफ दर्ज किया केस।
Next articleजिलाधिकारी के आदेशानुसार भीषण ठंड को देखते हुए विद्यालय दिनांक 18 जनवरी तक बंद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here