मनबढ़ों ने प्रधानपति को पीटा, एक नामजद सात के खिलाफ दर्ज किया केस।

मनबढ़ों ने प्रधानपति को पीटा, एक नामजद सात के खिलाफ दर्ज किया केस।

 

-पुलिस ने एक नामजद समेत सात के खिलाफ दर्ज किया केस

 

———————————————————————

संतकबीरनगर। 

खलीलाबाद शहर के मड़या चौराहे पर सोमवार की रात करीब नौ बजे कुछ मनबढ़ों ने गुलरिहा के प्रधान पति की पिटाई की दी। पिस्टल सटा कर प्रधान पति को धमकी दी। वारदात के बाद हमलावर भाग गए। मंगलवार को पीड़ित प्रधान पति ने ऐसा आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। प्रधान पति के समर्थन में क्षेत्र के तमाम प्रधान और उनके समर्थक कोतवाली पहुंचे थे। पुलिस ने एक नामजद समेत सात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

    कोतवाली क्षेत्र के गुलरिहा की प्रधान कविता रानी के पति गोपीचंद पुत्र झीनक लाल सोमवार को खलीलाबाद आए थे। प्रधान पति गोपीचंद का आरोप है कि वह रात नौ बजे के आस-पास घर लौट रहे थे। अभी मड़या चौराहे पर पहुंचे ही थे कि संदीप शर्मा अपने 5-6 साथियों के साथ उसे रोक लिया। उक्त लोग उसे अपशब्द कहने लगे और लात-घूसों से मारने लगे। उक्त सभी आरोपी मिल कर उसे मारने लगे। आरोप है कि पिस्टल निकाल कर उसे सटा दिए। धमकी दी कि यदि कोतवाली आदि कहीं जाओगे तो तुम्हारी हत्या जल्द से जल्द करा देंगे। पीड़ित प्रधान के पति का आरोप है कि मड़या में उसका गांव का युवक ठेला लगाता है। आरोपी संदीप शर्मा ने कुछ दिन पूर्व ठेले वाले युवक को धमकाया था और परेशान कर रहा था। ठेले वाले की मदद करने की वजह से संदीप शर्मा अपने साथियों के साथ उसके ऊपर हमला किया है। एसएसआई राजेश दूबे ने बताया कि पीड़ित प्रधान पति की तहरीर पर आरोपी संदीप शर्मा और उसके 5-6 साथी नाम, पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रधान पति को मेडकिल जांच के लिए भेजा गया।

Previous articleग्राहक सेवा केंद्र में साढ़े चार लाख रुपये की चोरी।
Next articleपूर्व मंत्री के पौत्र को पीटा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here