दुधारा और बेलहर थाना क्षेत्र के बीच रविवार की शाम आमी नदी में हिस्ट्रीशीटर की लाश मिली
संतकबीरनगर। दुधारा और बेलहर थाना क्षेत्र के बीच रविवार की शाम आमी नदी में हिस्ट्रीशीटर की लाश मिली थी। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हिस्ट्रीशीटर की मौत डूबने से होना आया है। मेंहदावल सीओ केशवनाथ ने बताया कि 70 वर्षीय अदालती पुत्र भरोस वनमानुष निवासी भगौसा थाना बेलहर कला की लाश आमी नदी में मिली थी। पीड़ित बेटे रामकेश ने शव के शिनाख्त की पुष्टि की थी। पीड़ित बेटे के मुताबिक 05 जनवरी को उसके पिता घर से बिना बताए कहीं पर चले गए थे। काफी तलाश के बाद पता नहीं चलने पर छह जनवरी को उसने बेलहर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पीएम रिपोर्ट में हिस्टीशीटर अदालती की मौत डूबने से हुई थी।















