एसआर इंटरनेशनल के एनुअल स्पोर्ट्स में रेड हाउस रहा ओवरआल चैंपियन।

•एसआर इंटरनेशनल के एनुअल स्पोर्ट्स में रेड हाउस रहा ओवरआल चैंपियन।

•बतौर मुख्य अतथि एकेडमी पहुंचे प्रोफेसर ओपी पांडेय ने एमडी राकेश चतुर्वेदी और शिखा चतुर्वेदी की मौजूदगी में विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।
संत कबीर नगर।।

•••एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स गेम का शनिवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि एकेडमी पहुंचे प्रोफेसर ओपी पांडेय ने एसआर के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी और राजन इंटरनेशनल की एमडी शिखा चतुर्वेदी,जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव,प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय की मौजूदगी में विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता में एकेडमी का रेड हाउस ओवरआल चैंपियन रहा।
एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिन चले वार्षिक खेल महोत्सव में कबड्डी,बैडमिंटन,वॉलीबाल,टैग आफ वार,खो-खो सहित कई प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने मेडल के लिए जमकर पसीना बहाया।रेड,एलो,ग्रीन और ब्लू हाउस के खिलाड़ी एक-एक प्वाइंट बनाने के लिए जी-जान से लगे रहे।सबसे रोमांचक कबड्डी प्रतियोगिता रही,जिसे देखने के लिए मुख्य अतिथि प्रोफेसर ओपी पांडेय,एकेडमी के एमडी राकेश चतुर्वेदी और राजन इंटरनेशनल की एमडी शिखा चतुर्वेदी,प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय ग्राउंड पर मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे।खेल समापन के बाद विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में प्रोफेसर ओपी पांडेय ने गॉवों के प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि एकेडमी के शिक्षकों का अनथक प्रयास खेल के दौरान साफ दिख रहा था।उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एमडी राकेश चतुर्वेदी की सराहना की।साथ ही खेल के शानदार आयोजन के लिए एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय की भी पीठ थपथपाई।एकेडमी के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने आए अतिथियों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए अभिभावकों को भी विश्वास दिलाया कि उनके पाल्यों की शिक्षा और खेल प्रतियोगिता के लिए बेहतरीन सुविधाएं संस्थान में उपलब्ध है।राजन इंटरनेशनल की एमडी शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि दो दिन से चल रहे खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों का हुनर काबिलेतारीफ रहा।खिलाड़ियों ने जो प्रतिभा दिखाई है निश्चित तौर वे राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग के हकदार हैं।कार्यक्रम की शुरुआत मॉ सरस्वती और संस्थान के संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चन्द्र यादव ने लगातार दो दिनो तक प्रतिभागी खिलाड़ियों में उर्जा का संचार करते हुए कमेंट्री के साथ बेहतरीन संचालन किया।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव,चतुर्वेदी परिवार के युवराज डॉक्टर सत्यम चतुर्वेदी, दिव्येश चतुर्वेदी, रजत चतुर्वेदी, प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, मायाराम पाठक,निहालचंद्र पांडेय,अंकित पाल,आलोक उपाध्याय,बुद्धिसगर पांडेय,अजय मिश्र,रत्नेश मिश्र,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी, प्रेम प्रकाश पांडेय,कृष्णा मिश्रा,सुबास तिवारी,दिग्विजय यादव,
अजय राय,एसएन शुक्ला,महेंद्र चौधरी,धर्मेंद्र चौरसिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

Previous articleएसआर इंटरनेशनल एकेडमी में शुक्रवार को खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ।
Next articleसंदिग्ध हाल में कारपेंटर की मौत ,पुणे में करता था कारपेंटर का काम,चार महीने पहले आया था गांव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here