•एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में शुक्रवार को खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ।
•बतौर मुख्य अतिथि राजन इंटरनेशनल की एमडी शिखा चतुर्वेदी व एसआर के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
संत कबीर नगर
•••एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में शुक्रवर को वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ।आयोजन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि एकेडमी पहुंची राजन इंटरनेशनल की एमडी शिखा चतुर्वेदी ने एसआर के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी,जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय सहित अन्य शुभचिंतकों की मौजूदगी में फीता काटकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेल व एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
मशाल ज्योति प्रज्वलन के साथ ही मुख्य अतिथि व एकेडमी के एमडी सहित मौजूद लोगों ने मार्चपास्ट की सलामी ली।चारो हाउस के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने ग्राउंड पर अपनी उपस्थिति का एहसास कराते हुए टीम के साथ इवेंट में प्रतिभाग किया। प्पतियोगिता में रेड,ब्लू,एलो और ग्रीन हाउस के प्रतिभागी खिलाड़ी मेडल हासिल करने के लिए जूझते रहे। रेस,रिले रेस,वॉलीबाल,कबड्डी का रोमांचक खेल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।नन्हें-मुन्ने बच्चों के खेल ने सबको आकर्षित किया। मुख्य अतिथि राजन इंटरनेशनल की एमडी शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि खेल से टीम भावना विकसित होती है।साथ ही स्वस्थ शरीर और मानसिक मजबूती भी मिलती है।एसआर के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने ग्राउंड पर जाकर प्रतिभागी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन की सीख दी।उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के जरिए छात्र खुद की प्रतिभा को निखार सकते हैं और खेल में अपना भविष्य भी संवार सकते हैं।उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता और शिक्षा के लिए सभी संसाधन,संस्थान मुहैया कराने को संकल्पबद्ध है।उन्होंने बेहतर आयोजन के लिए एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय व शिक्षकों को धन्यवाद भी दिया। खेल के दौरान एकेडमी पहुंचे सूर्या इंटरनेशनल के प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया।कार्यक्रम की शुरुआत मॉ सरस्वती और संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रांगण में मौजूद अतिथिओं को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। छात्राओं ने मॉ सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। संचालन के साथ ही खेल की कमेंट्री के मर्मज्ञ वरिष्ट शिक्षक हरिश्चन्द्र यादव ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को उम्दा प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर सत्यम चतुर्वेदी,दिव्येश चतुर्वेदी,राजन चतुर्वेदी,रजत चतुर्वेदी,अभयानंद सिंह,निहाल चन्द पांडेय,अंकित पाल,आलोक उपाध्याय,मायाराम पाठक, अजय मिश्र,भाजपा नेता रत्नेश मिश्र, राम ललित कन्नौजिया, प्रेम प्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्रा, दिग्विजय यादव, महेंद्र चौधरी, अवधेश अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे।















