पर्यटन भवन में फरियादियों से मिले डीएम, अफसरों को मौके से लगाया फोन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश, कार्रवाई की जानकारी फरियादी को भी देने को कहा

पर्यटन भवन में फरियादियों से मिले डीएम, अफसरों को मौके से लगाया फोन

शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश, कार्रवाई की जानकारी फरियादी को भी देने को कहा

गोरखपुर। कलेक्ट्रेट स्थित पर्यटन भवन कार्यालय में मंगलवार को डीएम दीपक मीणा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपे। कई मामलों में डीएम ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर प्रकरण की जानकारी ली और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। डीएम ने एक-एक कर फरियादियों की बात सुनी और संबंधित प्रकरणों की स्थिति जानी। जिन मामलों में विभागीय स्तर से तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता थी, उनमें संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा।

फरियादी को भी बताएं क्या हुई कार्रवाई

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कार्रवाई पूरी होने के बाद शिकायतकर्ता को भी इसकी जानकारी दी जाए।

उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Previous articleटैक्स से लेकर जलनिकासी तक की शिकायतें लेकर पहुंचे लोग ‘संभव’ जनसुनवाई में नगर आयुक्त अजय जैन ने सुनीं फरियादें, मौके पर संभव मामलों का कराया निस्तारण
Next articleदिवंगत पहलवान ब्रह्मानंद के परिवार को एक लाख की आर्थिक मदद गोसाईपुर पहुंचे डॉ. उदय प्रताप व राकेश चतुर्वेदी, परिजनों को बंधाया ढांढस; हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here