हादसे में दादी की मौत, पोती घायल।

हादसे में दादी की मौत, पोती घायल।

-सब्जी खरीदने पैदल दादी-पोती गई थी नवीनमंडी
-नवीन मंडी के पास बाइक की टक्कर से हुआ हादसा
-घटना को लेकर जिला अस्पताल में बिलख रहे थे पीड़ित परिजन
-पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा

संतकबीरनगर।।।
गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को दोपहर में नवीन मंडी के पास हुए हादसे में दादी की जहां मौत हो गई, वहीं पोती को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे पीड़ित परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए। वहां देखते ही डॉक्टरों ने दादी को मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
नवीन मंडी चौकी इंचार्ज संजय यादव ने बताया कि जोरवा गांव की रहने वाली 55 वर्षीय शांति देवी पत्नी रामबेचन गुप्ता अपनी 12 वर्षीय पोती खुशबू पुत्री लल्लू के साथ पैदल ही सब्जी खरीदने नवीन मंडी गई थी। दादी-पोती सब्जी लेकर वापस जा रही थीं। नवीन मंडी के पास ही दो पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे में दादी-पोती घायल हो गईं। घटना देखकर आस-पास के लोग जुट गए और सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को निजी वाहन से तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया गया। वहां देखते ही डॉक्टर ने शांति देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि मामूली रुप से घायल पोती खुशबू का इलाज कर छुट्टी दे दिया। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज ने कहा कि पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर दिए जाने पर केस दर्ज किया जाएगा। इधर पोस्टमार्टम हाउस आए बाबूराम गुप्ता, अजय चौधरी, सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि शांति के पति मजदूरी करते हैं। उनके तीन बेटे और दो बेटियां है। घटना से गांव के लोग गमगीन रहे।

Previous articleरिश्तेदारी में जा रहे युवक की हादसे में मौत।
Next articleराजन एकेडमी बस्ती में दो दिवसीय खेल महाकुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here