सहकारी समितियां पर खाद पर्याप्त मात्रा में मौजूद_ डीएम.
धान क्रय केंद्र पर बिचौलियों के खैर नहीं_ जिलाधिकारी
राजस्व वसूली शत प्रतिशत किया जाए _डीएम
गोरखपुर। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर धान क्रय केंद्र पर हो रहे धान क्रय व राजस्व वसूली की समीक्षा जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश द्वारा किया गया डीएम ने कहा कि धान की खरीद में अगर कहीं से बिचौलिए शामिल पाए गए तो उस केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया जाएगा। मंडी में उन्हीं किसानों का प्रवेश होगा जिनके पास खरीद के लिए नंबर हो। वहीं खाद पर कहा कि जिन भी सहकारी समितियों पर खाद नहीं है, वहां पहुंचे किसानों को यह बताया जाए कि किस समिति पर उन्हें खाद मिलेगी। डीएम बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय पर धान खरीद खाद राजस्व की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने धान खरीद करने वाले अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान का नाम, पता, ऑनलाइन भुगतान का विवरण एवं किसान का मोबाइल नंबर अभिलेख में जरूर लिखा जाए। क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने, पेयजल आदि की व्यवस्था करें। कहा कि किसानों से धान खरीद में टालमटोल करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एडीएम एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि लेखपाल के माध्यम से छोटे किसानों का सत्यापन कार्य जल्द कराएं। राइस मिलों तक ले जाने वाले ट्रैकों में जीपीएस अनिवार्य रूप से लगा होना चाहिए।डीएम ने कहा कि खाद पर ओवर रेटिंग ना हो जिन दुकानों पर ई-पास मशीन से खाद की बिक्री और स्टॉक रजिस्टर का मिलान सही न हो उनके खिलाफ कार्रवाई करें। समिति के सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि अगर उनकी समिति पर खाद खत्म हो तो जिस समिति पर स्टॉक है, उसकी जानकारी किसानों को दें। खाद बिक्री में किसानों को भ्रमित न करें जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली सत प्रतिशत होना चाहिए तहसीलों में मौजूद अमीन अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए वसूली करे बैठक में प्रमुख रूप से एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी एसडीएम गोला राजू एसडीएम बांसगांव प्रशांत वर्मा एसडीएम कैंपियरगंज रोहित मौर्य अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम अमित जायसवाल अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय प्रदीप सिंह एसडीएम खजनी एसडीएम सहजनवा एसडीएम बांसगांव सहित समस्त तहसीलदार और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।















