तीसरी आंख से संवेदनशील क्षेत्रों का किया गया निगरानी।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी पुलिस अधीक्षक नगर की देखरेख में ड्रोन कैमरे से किया गया निगरानी
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देशन में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में विभिन्न थाना क्षेत्र के मार्गों में तीसरी आंख ड्रोन कैमरा से छत के ऊपर संवेदनशील वस्तुओं की निगरानी की गई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश पर गोरखपुर की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। 6 दिसंबर को जुमे को ध्यान में रखते हुए जुमें की पूर्व संध्या पर ड्रोन से पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में संवेदनशील थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थान पर विशेष निगरानी तीसरी आंख ड्रोन कैमरे से किया गया शुक्रवार के दिन भी ड्रोन कैमरे से निगरानी किया जाएगा। शुक्रवार को जनपद के सभी संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बनाए रखी जायेगी और शांति व सुरक्षा बनाए रखा जाएगा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जायेगी संवेदनशील व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। आधुनिक तकनीक और लोगों के सहयोग से शांति व्यवस्था बनाए रखना संभव है। सतर्कता और सुरक्षा की पहल ने लोगों को भरोसा दिलाया और जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि तीसरी आंख यानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस अधीक्षक उत्तरी के देखरेख में संवेदनशील क्षेत्र में की गई। इससे पुलिस को हर गतिविधि पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने में मदद मिली जनपद के संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहेंगे और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जायेगी। स्थानीय बाजार, मस्जिदों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह प्रयास जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील किया है।















