संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत मायके वालों ने दहेज के लिए ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या का मढ़ा आरोप।
-सूचना पर सीओ सदर,थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ,फोरेसिंक टीम पहुंच कर की जांच पड़ताल
-पुलिस ने आरोपी पति,सास,ससुर पर दर्ज किया दहेज हत्या का केस
-तीन साल पहले विवाहिता ने किया था प्रेम विवाह
-पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजा
संत कबीर नगर ,
दुधारा क्षेत्र के भरवलिया बूधन गांव में मंगलवार को संदिग्ध हाल में एक महिला की फंदे से लटकती लाश मिली। परिजनों की सूचना डायल 112 नंबर की पुलिस के साथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इधर मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को मार डाला। पुलिस ने पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया।
दुधारा क्षेत्र के भरवलिया बूधन निवासी दुर्गावती (21) पत्नी विजय कुमार सोमवार की रात को दो वर्षीय बच्चे के साथ अपने कमरे में सो रही थी। मंगलवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला और देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। जिसकी उन्होंने तत्काल डायल 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दुधारा थाने का प्रभार देख रहे प्रशिक्षु सीओ प्रियम राज शेखर पांडेय सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रशिक्षु सीओ ने मामले की जानकारी जुटाई। बाद में मौके पर सीओ सदर अजीत चौहान भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर नमूना जुटाया। सीओ सदर अजीत चौहान ने बताया कि आटा कला निवासी पीड़ित भाई मुकेश यादव की तहरीर पर आरोपी पति विजय यादव, ससुर राम सुमेर यादव, सास बिदुला के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से विवाहिता की मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
———————————
तीन वर्ष पहले हुआ था प्रेम विवाह
आटांकला गांव निवासी 21 वर्षीय मृतका दुर्गावती और विजय कुमार का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। दोनों का विवाह वर्ष 2022 में खलीलाबाद स्थित समय माता मंदिर में हुआ था। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दोनों से 2 वर्ष का एक बच्चा भी है। पति विजय कुमार परिवार के पालन-पोषण के लिए कुछ दिनों से मुम्बई में मजदूरी करता है। विवाहिता की हुई मौत की वजह को लेकर गांव के लोग तमाम तरह की चर्चा कर रहे थे।















