डीएम ने दिलाए संविधान दिवस की शपथ।
गोरखपुर। संविधान दिवस की शपथ दिला कर मनाया गया संविधान दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अधिकारियों कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाया कहा कि हम भारत के लोग, भारत को एक (सम्पूर्ण प्रभूत्व सम्पन्न समाजवादी, पंथ निरपेक्ष लोकतन्त्रात्मक गणराज्य) बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को समाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और (राष्ट्र की एकता और अखण्डता) सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिए, दृढ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में दिनांक-26-11-1949 (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है। इस दौरान एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दामोदर पाठक सहित कलेक्ट्रेट के राजपत्रिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।















