हादसे में अंबेडकरनगर के युवक की मौत।

हादसे में अंबेडकरनगर के युवक की मौत।
संत कबीर नगर।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में हाईवे पर मगहर के सेमरा बाई पास पर शुक्रवार को हुए हादसे में घायल अंबेडकरनगर के युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर पहुंचे पीड़ित परिजनों ने युवक की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की आशंका जाहिर की। 
  अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर के रहने वाले पीड़ित चाचा राज बहादुर ने बताया कि उसका 29 वर्षीय भतीजा सत्येंद्र चौहान पुत्र विजय बहादुर चौहान मलेशिया जाने की तैयारी में था। भतीजा सत्येंद्र चौहान शुक्रवार को मेडीकल जांच कराने के लिए बाइक से अपने साले के साथ गोरखपुर गया था। मेडिकल करा कर भतीजा अपने साले के साथ लौट रहा था। उसी दौरान कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे पर मगहर के मेमरा बाईपास के पास हुए हादसे में भतीजा घायल हो गया। जबकि साले को कोई चोटे नहीं आई। घायल भतीजे को लोग जिला अस्पताल खलीलाबाद ले गए, वहां उपचार दौरान भतीजे की मौत हो गई। आरोप है भतीजे की मौत की वजह पूछने पर लोग कई तरह की बात बता रहे है। जिससे भतीजे की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जांच करेगी तो सच्चाई सामने आएगी। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की  कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleऑटो की टक्कर से चाट विक्रेता की मौत।
Next articleगैरहाजिर होने के आदी अनुचर को सेवा से हटाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here