सोलर सिटी योजना के अन्तर्गत महानगर के समस्त वार्डो में लग रहे सोलर लाइट्स _नगर आयुक्त
गोरखपुर।आज नगर आयुक्त ने पथ प्रकाश विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक करते हुए बैठक में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि सोलर सिटी योजना के अन्तर्गत महानगर के समस्त वार्डो में लग रहे सोलर लाइट्स एवं सोलर हाईमास्ट लाइट्स तथा स्मार्ट सोलर लाइट्स की प्रगति रिपोर्ट ली तथा निर्देशित किया गया कि वार्डो में लगे सोलर लाइट्स के वैण्डर की सूची यू.पी. नेडा विभाग से प्राप्त करे तथा सोलर लाइट्स के खराब होने पर तत्काल वैण्डर से वार्ता कर सोलर लाइट्स को ठीक कराना सुनिश्चित करेंगे व वैण्डरो की सूची पार्षद को उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त 1000 अदद 30 वाट सोलर लाइट्स लगाये जाने हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिये। बैठक में उपस्थित सी.सी.एम.एस कम्पनी के कर्मचारी को निर्देशित किया कि महानगर में लगे समस्त सी.सी.एम.एस स्विचों का सर्वे कराकर समस्त क्षतिग्रस्त स्विच कोे सुव्यवस्थित करते हुए नगर निगम गोरखपुर की लोगो लगाते हुए ब्रांडिंग करने, एवं सी.सी.एम.एस. के माध्यम से बन्द लाइट्स की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित सुपरवाइजर को अवगत कराते हुए लाइट्स को तत्काल ठीक कराने हेतु निर्देश दिये गये। उसके उपरान्त महानगर के समस्त वार्डो के बन्द प्रकाश बिन्दुओं की समीक्षा लेते हुए जल्द से जल्द रोस्टर के अनुसार बन्द प्रकाश बिन्दुओं को ठीक कराने का निर्देश दिया, एवं आगामी मकर संक्रान्ति (खिचड़ी मेला) पर्व के दृष्टिगत तैयारी हेतु निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में निरंकार सिंह, अपर नगर आयुक्त-द्वितीय, संतोष मिश्रा, प्रभारी अधिकारी पथ प्रकाश, मोहित गुप्ता, सहायक अभियन्ता एवं संजय कुमार, अवर अभियन्ता एवं समस्त सुपरवाइज उपस्थित रहे।















