जिला कारागार में शिक्षित बंदियों ने ली स्मार्ट क्लास की ट्रेनिंग, कैदियों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ।

जिला कारागार में शिक्षित बंदियों ने ली स्मार्ट क्लास की ट्रेनिंग, कैदियों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ।

 

 गोरखपुर।जिला कारागार में शिक्षा की नई रोशनी फैलाने का अनूठा प्रयास किया गया है। शिव नाडर फाउंडेशन के सहयोग से शिक्षित 10 बंदियों को स्मार्ट क्लासेस की विशेष ट्रेनिंग दी गई है।  

इस पहल के तहत, ट्रेनिंग प्राप्त बंदी अब अन्य कैदियों को डिजिटल तरीके से पढ़ाएंगे। इससे बंदियों को न केवल शिक्षा का लाभ मिलेगा, बल्कि डिजिटल तकनीक के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। फाउंडेशन द्वारा बंदियों को कॉपी, किताबें और अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनकी पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा न आए।  

अरुण कुमार कुशवाहा (जेलर जिला कारागार का मानना है कि इस पहल से बंदियों के व्यक्तित्व विकास में मदद मिलेगी और वे समाज में पुनः स्थापित होने के लिए प्रेरित होंगे। शिव नाडर फाउंडेशन के इस कदम की सराहना हर ओर हो रही है।

Previous articleवन विश्वविद्यालय के लिए जगह चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य।
Next articleसोलर सिटी योजना के अन्तर्गत महानगर के समस्त वार्डो में लग रहे सोलर लाइट्स _नगर आयुक्त 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here