वन विश्वविद्यालय के लिए जगह चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य।

वन विश्वविद्यालय के लिए जगह चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य।

 

गोरखपुर। जिले में प्रस्तावित वन विश्वविद्यालय के लिए शासन से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जटायु संरक्षण केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर जिले में वन विश्वविद्यालय स्थापित करने के निर्देश दिए थे। वन विश्वविद्यालय के लिए कैंपियरगंज क्षेत्र में 50 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। इस विश्वविद्यालय में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण से संबंधित पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। यह संस्थान पर्यावरण और वन संरक्षण के क्षेत्र में अनुसंधान और शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगा।  

विश्वविद्यालय निर्माण के दौरान पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और कम से कम पेड़ कटने का विशेष ध्यान रखा जाएगा।  

वन विभाग के डी.एफ.ओ. विकास यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्माण की योजना में प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। विश्वविद्यालय का उद्देश्य न केवल शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देना होगा, बल्कि पर्यावरणीय जागरूकता को भी मजबूत करना है।    

इस परियोजना से गोरखपुर को पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू होते ही यह क्षेत्र शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा।

Previous articleमकर संक्रांति (खिचड़ी मेला) गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों पर एसएसपी ने बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश।
Next articleजिला कारागार में शिक्षित बंदियों ने ली स्मार्ट क्लास की ट्रेनिंग, कैदियों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here