मकर संक्रांति (खिचड़ी मेला) गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों पर एसएसपी ने बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश।
गोरखपुर।आज थाना गोरखनाथ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर की अध्यक्षता में खिचड़ी महोत्सव और गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक मंदिर सुरक्षा, पुलिस अधीक्षक यातायात सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान महोत्सवों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आयोजन स्थलों पर सुरक्षा को पुख्ता करने और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। महोत्सवों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी विभागों को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए।















