पुलिस पर ऐतबार नहीं, बदली विवेचना।

 पुलिस पर ऐतबार नहीं, बदली विवेचना।

 

-पांच नवंबर को लटकी मिली थी मोहित की लाश

-हत्या करने के संदेह में पांच लोगों पर दर्ज है केस 

-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आया है

-पीड़ित मां ने एसपी को प्रार्थना देकर बेलहर पुलिस की कार्यशैली पर उठाया सवाल

-एसपी ने बखिरा एसओ को सौंपी विवेचना

-शाम को कलक्ट्रेट गेट पर डेढ़ घंटे तक महिलाओं ने किया हंगामा

 

संतकबीरनगर।

 बेलहर क्षेत्र के भेड़ौरा-पिकौरा के बिचला टोला के रहने वाले मोहित की मौत मामले की जांच में पीड़ित परिजनों का बेलहर पुलिस पर ऐतबार नहीं रहा। पीड़ित मां ने बेलहर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विवेचना दूसरे थाने से कराए जाने की एसपी से मांग की। एसपी ने सीओ से प्रकरण में आख्या मांगी और मामले की विवेचना एसओ बखिरा को सौंपी।      

 पांच नवंबर की देर शाम भेड़ौरा-पिकौरा के बिचला टोला के रहने वाले मोहित पुत्र लालचंद की लाश तिसियहवा घाट शिवमंदिर के परिसर में खंभे पर कुंडी में शर्ट के सहारे लटकती मिली थी। पीड़ित मां अनीता देवी पत्नी लालचंद का आरोप है कि घटना की रात लगभग आठ बजे उसका बेटा मोहित कुमार घर आ रहा था। रास्ते में पूजन डिलेवरी पाइप फैलाए थे। उसकी को लेकर विवाद व कहासुनी हुई। वह मौके पर समझा बुझाकर घर लौट गई। जबकि बेटा मोहित ने कहा कि मां घर चलो, मैं अभी आ रहा हूं। काफी देर तक बेटा नहीं आया तो वह घबड़ा गई और मोहित को खोजने निकली। तिसियहवा घाट शिवमंदिर के परिसर में खंभे पर कुंडी में शर्ट के सहारे मोहित लटके हुए पाए गए। उसके शोर पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उसे आशंका है कि पूजन, राहुल, इंद्रजीत, रीना और पूजन की औरत ने मिलकर बेटे मोहित को गाली गलौज करते हुए जान से मारे होंगे। उसे इन्हीं लोगों पर संदेह है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूजन समेत पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोहित की मौत की वजह हैगिंग से होना आया।  

 इधर पीड़ित मां अनीता पत्नी लालचंद ने एसपी को प्रार्थना दिया। जिसमें बेटे की हत्या के मामले में दर्ज मुकदमें की निष्पक्ष विवेचना बेलहर पुलिस के जरिए नहीं किए जाने की आशंका जताई। बेलहर पुलिस पर विपक्षियों से मिले होने का आरोप मढ़ा। आशंका जाहिर किया कि विवेचना से आरोपियों का नाम पुलिस निकाल सकती है। इतना ही नहीं अंतिम रिपोर्ट में जालसाजी कर सकती है। एसपी से मांग किया कि बेलहर थाने से हटाकर किसी दूसरे थाने से निष्पक्ष विवेचना कराई जाए। एसपी ने सीओ की आख्या पर मामले की विवेचना एसओ बखिरा को सौंपी है।   

Previous articleनौहट कांड के आरोपी दंपति समेत तीन गिरफ्तार।
Next articleकलक्ट्रेट गेट पर घंटों तक महिलाओं ने किया हंगामा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here