फर्स्टक्राई इंटेलिटॉट्स प्रीस्कूल का तीसरा वार्षिक खेल दिवस संपन्न, छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम।
उत्तर प्रदेश।बस्ती। फर्स्टक्राई इंटेलिटॉट्स प्रीस्कूल बस्ती के तीसरे वार्षिक खेल दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के चेयरमैन नंदलाल अग्रवाल, प्रिंसिपल सुभाष जोशी, एकेडमिक मैनेजर प्रियंका चौबे, और डायरेक्टर रश्मि अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के चित्र का माल्यार्पण करके हुआ। इस कार्यक्रम में छात्रा आध्या सेन ने वेलकम स्पीच और छात्राओं द्वारा गणेश वंदना के जरिए मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम के दौरान फ्लैग मार्च और टॉर्च मार्च निकाला गया, जिसमें फलस्वरुप बच्चों ने मुख्य अतिथियों को सलामी दी और पूरे जोश के साथ मार्च पास्ट किया। इस शुभारंभ के बाद फर्स्टक्राई इंटेलिटॉट्स प्रीस्कूल की डायरेक्टर रश्मि अग्रवाल ने सभी अभिभावकों, छात्रों और मुख्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया और खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत करने का निर्देश दिया। टॉडलर और नर्सरी के बच्चों ने अपने रिबन डांस से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ इन खेलों में भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं रची गई। टेबल टेनिस-कॉटन बॉल गेम, इक्वेस्ट्रियन,• जैवलिन थ्रो ,हर्डल रेस, पीपी-1,• योगा डांस, ट्रायथलॉन रे,• फुटबॉल रिले रेस,• बॉक्सिंग रेस• ,ओलंपिक रिंग्स रिले। इसके बाद बच्चों ने खेल शपथ ली और खेलों का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का समापन प्रज्ञा पांडे के नेतृत्व में हुआ, जिसके बाद पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरण हुआ। मुख्य अतिथियों ने बच्चों को उनकी मेहनत और प्रतिभा के लिए सम्मानित किया। रश्मि अग्रवाल ने कहा यह वार्षिक खेल दिवस नवाचार, उमंग और उत्साह का प्रतीक रहा, जिसमें बच्चों ने अपनी मासूमियत और प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में याना, आध्या, अद्वित, प्रज्ञा, संताना, अथर्व, गर्गी, अयांश, शिवालिक, अव्युक्त, अभिजीत और तृषा जैसे बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीता।















