बंद था कॉलेज, घर से पढ़ने गई छात्रा हुई लापता।

बंद था कॉलेज, घर से पढ़ने गई छात्रा हुई लापता।

 

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर की रहने वाली कक्षा नौंवी की एक छात्रा कॉलेज बंद होने के बाद भी शनिवार को घर से पढ़ने निकली और लापता हो गई। पीड़ित पिता ने अज्ञात व्यक्ति पर बेटी को बहला फुसला कर भगाने और बेटी के साथ तमाम तरह की अनहोनी होने की आशंका जाहिर करते हुए केस दर्ज कराया है।   

पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी खलीलाबाद के एक कॉलेज में कक्षा नौवीं में पढ़ती है। शनिवार की सुबह उसकी बेटी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली। उसकी बेटी घर नहीं पहुंची। उसने पता किया तो मालूम हुआ कि विद्यालय बंद है। पीड़ित पिता ने अज्ञात व्यक्ति पर बेटी को बहला फुसला कर भगाने का आरोप मढ़ा। बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका जाहिर की। एसएसआई राजेश दूबे ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Previous articleप्रशिक्षु सीओ प्रियम पांडेय को मिला दुधारा थाने का प्रभार।
Next articleरंजिश में कुदाल से हमला, बाप-बेटे समेत तीन पर केस दर्ज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here