रंजिश में कुदाल से हमला, बाप-बेटे समेत तीन पर केस दर्ज।
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बाहिलपार में रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने पीड़ित को मारपीट कर घायल कर दिया। बाहिलपार निवासी सुनील राय पुत्र सुग्रीव राय का आरोप है कि वह शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे खेत में पानी चला रहे थे। उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के प्रभाकर राय, सुरेश राय और रिषभ राय निवासी बड़गों थाना धनघटा पहुंच गए और उसे अपशब्द कहने लगे। लोग कहने लगे कि उनके खेत में पानी बह रहा है। तभी प्रभाकर ने कुदाल से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे उसके पैर पर जानलेवा चोटें आई हैं। वह भागकर घर आए तो वे लोग गाली गलौज करते हुए उसके घर पर चढ़ गए और कुदाल से दरवाजे पर मारने लगे। आरोप है कि लोगों ने जान माल की धमकी दी। एसएसआई राजेश दूबे ने बताया कि प्रभाकर राय, सुरेश राय समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।















