ट्रेन से गिर कर बिहार के युवक की मौत।

ट्रेन से गिर कर बिहार के युवक की मौत।

संतकबीरनगर।।

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सेहरी भैसा गांव के पास गुरुवार को ट्रेन से गिर कर बिहार के युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। 

कांटे चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह सेहरी भैसा गांव के पास किसी ट्रेन से गिर एक युवक घायल हो गया। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही कांटे चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और घायल युवक को एबुलेंस से ले जाकर सीएचसी खलीलाबाद में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। युवक के पास मोबाइल और आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान बिहार के रहने वाले मनोज कुमार चौधरी पुत्र राम नरायन चौधरी के रूप में हुई। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है। फोन पर हुई बातचीत में पीड़ित भाई ने बताया कि मनोज बिहार से दिल्ली उसी के पास जा रहा था। पीड़ित भाई दिल्ली से खलीलाबाद के लिए रवाना हो गया है। पीड़ित परिजन भी चल दिए है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Previous articleहोटल में किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया -आरोपी युवक की मां और गांव की दो लड़कियों ने घटना में किया सहयोग -बेसुध हाल में किशोरी को गांव के पास छोड़ कर भाग गया था आरोपी -अब पीड़ित किशोरी की मोबााइल पर भेज रहा अश्लील फोटो
Next articleडरे न डिगे, मुसीबत पर पुलिस की मदद लें: सीओ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here