बाल दिवस पर बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी।
सहजनवा। गोरखपुर
सहजनवा तहसील अंतर्गत पाली ब्लॉक के चांदबारी स्थित जीसीएमडी इंटर कालेज में गुरूवार को बाल दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गयी।बच्चों ने एक से बङकर एक माडल बनाकर मुख्य अतिथियों को उसके बारें में जानकारी दी।
स्कूल में बच्चों द्वारा स्मार्ट एग्रीकल्वर,सेफ स्टूडेंट्स लाइफ,थिक कैप्चर डिवाईस,आटोमेटिक सिवर क्लीनर,रोबोट,रेन एलर्ट सिस्टम समेत माडलों की प्रदर्शनीय लगाई गयी।मुख्य अतिथि पीएनबी के पूर्व शाखा प्रमुख शिव नन्दन सहाय,विशिष्ट अतिथि पूर्व सहायक वित्त लेखाधिकारी राकेश कुमार अस्थाना व राजेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बच्चों के माडल को देखकर उसके बारें में जानकारी ली।मुख्य अतिथि ने कहा आज का आधुनिक युग है।इसमें तकनीकी प्रयोग काफी हो रहा है।ग्रामीण बच्चों में प्रतिभा कि कोई कमी नहीं है बस जरूरत है ऐसे आयोजन कर उनकी प्रतिभा निखारने की।
इस मौके पर प्रबंधक निश्चल श्रीवास्तव,प्रधान प्रमीत श्रीवास्तव,टीएन मिश्र,ओमकार तिवारी,कंचन सेमत अन्य मौजूद रहे।















