डिलीवरी ब्वॉय की सिर पर गोली मारकर हत्या।

डिलीवरी ब्वॉय की सिर पर गोली मारकर हत्या।

घटनास्थल पर बिना नंबर की बाइक एक जिन्दा दो कारतूस का खोखा बरामद 

सहजनवा। गोरखपुर 

सहजनवा क्षेत्र के भिटहा गांव के समीप कोमा बाग मे गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां 27 बर्ष के युवक को गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सहजनवा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच मे जुट गई। सुचना पर फोरेंसिक टीम डाग स्वाट भी मौके पर पहुंच कर जांच की। घटना की जानकारी पर एसएसपी गोरखपुर ने भी घटना स्थल का निरिक्षण किया। घटना स्थल पर पुलिस ने युवक की बाइक एक जिन्दा कारतूस और दो खोखा बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.मृतक के पिता कृष्ण प्रताप दुबे की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच मे जुटी है।

 

सिर और कनपटी पर मारी थी गोली 

 

सहजनवा थाना क्षेत्र के सीहापार निवासी भूपेंद्र दुबे उर्फ विशाल जो जोमैटो में डिलीवरी ब्वाय का काम करता था। बुधवार की शाम को वह घर पता बिना किसी से बताये निकला था। जिसकी गुरुबार की सुबह भीटहा गांव के पास कोमा बाग में शव मिली। युवक की हत्या गोली मारकर किया गया था. युवक को एक गोली ललाट और दूसरी गोली कनपटी पर मारी गई थी।

ग्रामीण ने दी थी पुलिस को सुचना 

 

बुधवार की शाम को घर से निकला युवक का शव गुरुवार को कोमा बाग मे मिली। सुबह टहलने निकले ग्रामीण ने बाग़ मे खून से लतफत डेड बाड़ी देख पुलिस को सुचना दिया। सुचना पर पहुंची सहजनवा पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मृतक के मोबाईल का नहीं लग रहा सुराग 

सहजनवा गोली कांड मे हुई युवक की हत्या मे मृतक के मोबाईल का सुराग नहीं मिल रहा। पुलिस युवक का काल डिटेल और सीडीआर निकाल के सहारे मामले की जांच कर रही है।

इस सम्बन्ध में एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया की एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच चल रही है। जल्द ही हत्या का खुलाशा कर दिया जायेगा।

Previous articleएक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
Next articleबाल दिवस पर बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here