मामूली विवाद में बेटे ने मां को मारपीट कर किया घायल।
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के मोहल्ला मोतीनगर में शनिवार को मामूली विवाद में बेटे ने अपनी मां को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित कमलावती देवी पत्नी जय प्रकाश गुप्ता का आरोप है कि उसका छोटा बेटा मक्खनलाल मनबढ़ किस्म का है। बेटा मक्खन नशे का सेवन करता है। शनिवार की सुबह आठ बजे मामूली बात को लेकर उसे लोहे के रॉड और लात घूसों से मार कर घायल कर दिया। जिससे उसे कमर और हाथ में काफी चोटें आई हैं। उसका बेटा अपशब्द कहते हुए धमकी भी देता है कि एक दिन जान से मार डालेंगे। जिससे वह काफी डरी सहमी है। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि पीड़ित मां की तहरीर पर उसके आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।















