क्लिनिक और अस्पतालो का रजिस्ट्रेशन 5 वर्षो के लिए होगा मान्य।
गोरखपुर। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रतिनिधि मंडल सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर दिवाली और छठ पूजा की बधाई दी।
इस दौरान सीएम ने कहा कि क्लिनिक और अस्पतालो का सीएमओ रजिस्ट्रेशन 5 वर्ष के लिए मान्य करने की मांग पर सरकार गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। इसे शीघ्र 5 वर्ष के लिए कर दिया जाएगा।















