एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के छात्रों की रंगोली के साथ सामाजिक मुद्दों को उकेरती कलाकृतियॉ और बेबाक प्रस्तुति ने मोहा मन।

•एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के छात्रों की रंगोली के साथ सामाजिक मुद्दों को उकेरती कलाकृतियॉ और बेबाक प्रस्तुति ने मोहा मन।

 

•रंगोली पर जले दीप,विज्ञान,सामाजिक मुद्दों,बेटी-बचाओ,बेटी-पढ़ाओ और आपसी सौहार्द का प्रदर्शन कर छात्र-छात्राओं ने बटोरी वाहबाही।

•श्रीराम जानकी के अयोध्या आगमन की झांकी और आरती रहा आकर्षण का केंद्र।

   उत्तर प्रदेश./संतकबीरनगर

•••एसआर इंटरनेशनल के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को एकेडमी को रंगोलियों से सजा दिया। कक्षाओं के सामने रंगोली और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर प्रहार करती कलाकृतियॉ देख निरीक्षण करने पहुंचे एमडी राकेश चतुर्वेदी के साथ प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,सह प्रबंधक मनोज पांडेय व शिक्षक तालियॉ बजाने पर मजबूर हो गए। चित्रवृत्त का मकसद समझाते छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने खूब वाहबाही बटोरी। रंगोली और अन्य प्रस्तुति में अव्वल रहे ब्लू हाउस ने विजेता का खिताब जीता।

        हर साल की भॉति इसबार भी एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में दीपावली का जश्न मनाया गया। कक्षाओं के सामने सजे आकर्षक रंगोलियों पर जलते दीप और विभिन्न सामाजिक मुद्दों को उकेरते चित्र छात्रों की प्रतिभा का लोहा मनवा रहे थे। सजाई गई रंगोली और विभिन्न कलाकृतियों का निरीक्षण करने पहुंचे एमडी राकेश चतुर्वेदी खुद तालियॉ बजाते रहे। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की रंगोली और उकेरे गए हर कलाकृतियों में उनकी संवेदनाएं साफ झलक रही हैं। कलाकृतियों का मकसद समझाते छात्र-छात्राओं की बेबाक प्रस्तुति के मायने वाकई हतप्रभ करने वाले हैं।एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान का मकसद छात्रों को अत्याधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक संवेदनाओं का एहसास कराने वाले मुद्दों की समझ भी बेहद जरूरी है। बिना अपनी संस्कृति समझे कोई भी जीवन में अच्छा मुकाम नहीं हासिल कर सकता है। उन्होंने छात्रों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। सह प्रबंधक मनोज पांडेय ने कहा कि दीपावली पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने को प्रेरित करती है।तमाम सामाजिक बुराईयों पर विजय का प्रतीक यह प्रकाश पर्व सबके जीवन में खुशियॉ लेकर आए।प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि दीपावली पर्व बुराई पर अच्छाई के विजय का पर्व है।छात्रों की प्रस्तुतियॉ बेहद रोमांचक रहीं।कार्यक्रम में श्रीराम-जानकी की झांकी के साथ ही उनकी आरती बंदना कर एमडी और अन्य शिक्षकों ने प्रसन्नता जताई। मॉ सरस्वती और संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण भी हुआ।संचालन वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चन्द्र यादव ने किया। इस दौरान प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी,एसएन शुक्ल,प्रेम प्रकाश पांडेय,कृष्णा मिश्रा,दिग्विजय यादव,सुखई आदि लोग मौजूद रहे।

Previous articleएक्शन मोड में फूड विभाग की टीम।
Next articleट्रक और बोलेरो की टक्कर में दो घायल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here