दीपोत्सव व रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।
आपसी भाईचारे के साथ मनाए दीपोत्सव का पर्व : रिकू सिंह श्रीनेत
संतकवीरनगर । दीपोत्सव के महापर्व को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित संतकबीर पब्लिक स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद में रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रबंधक सूर्यभान सिंह श्रीनेत ने दीप प्रज्ज्वजित कर प्रतियोगिता का. उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा वनाई गई रंगोली का अवलोकन किया।
प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि दीपोत्सव का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। छात्र/छात्राओं द्वारा स्कूल परिसर में एक से बढ़कर एक रंगोली वनाई गई जिन्हें देखकर अतिथियों के साथ ही उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने वताया कि स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं को सुन्दर ढंग से संजाया और वहुत ही सुन्दर रंगोलियां वनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने रंगोली वनाकर पर्व की खुशी को साझा किया। श्री सिंह ने कहा कि दीपावली पर हम सभी को सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रण लेना चाहिए। इस मौके पर शिक्षक नितिन चौधरी, जर्नादन चौरसिया, आयुप प्रताप, साक्षी अग्रहरि, आश्वी शुक्ला, श्वेता यादव, प्रिया वर्मा, माला यादव, अनुपम मित्तल, मुस्कान पोद्दार, साधना प्रजापति सहित अन्य शिक्षक/शिक्षिकाओं ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्रा सौम्या सिंह, सोनाक्षी, सिमरन, रितिका, गौरी सिंह सहित अन्य छात्राओं को प्रबंधकतंत्र ने बधाई दी।















