करंट की चपेट में आने से युवक की मौत।

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत।

       

संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के पचेठी में मंगलवार की देर शाम करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया।

    जिला अस्पताल आए ग्रामीणों ने बताया कि पचेठी गांव निवासी 35 वर्षीय कन्हैया लाल यादव पुत्र शिव शंकर यादव मंगलवार की शाम करीब सात बजे घर में स्विच बोर्ड में प्लग लगाते दौरान करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल लाए,जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से पीड़ित पिता बदहवाश हो गए। युवक के दो बेटे और एक बेटी है। युवक खेती किसानी में पिता का सहयोग करता था। घटना से ग्रामीण भी गमगीन थे। कलेक्ट्रेट चौकी के सिपाही उमेश कुमार ने बताया कि करंट से कन्हैया लाल की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम हाऊस में रखवा दिया गया है।

Previous articleछह वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी पर लगाया रासुका।
Next articleउदया इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने निकाली यातायात जागरूकता रैली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here