श्रम विभाग और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त।

श्रम विभाग और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त।

बाल श्रम को लेकर दुकानों, वर्कशॉप और गैराज आदि के मालिकों को भी दी कड़ी चेतावनी

ऑपरेशन मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत संयुक्त टीम ने की छापेमारी

संतकबीरनगर। ऑपरेशन मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत वृहस्पतिवार को एंटी ह्यूमन ट्रैकिंग यूनिट व श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने बाल श्रम को लेकर छापेमारी की। इस दौरान दो नाबालिक बाल श्रमिकों को अवमुक्त कराकर परिजनों को सुपुर्द किया। वहीं, संयुक्त टीम ने दुकानों, वर्कशॉप और गैराज आदि के मालिकों को भी कड़ी चेतावनी दी।
एएचटीयू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम कृष्ण मिश्र,सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, आरक्षी दिलीप गोंड ने गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले ढाबों, दुकानों, वर्कशॉप, गैराजों आदि संदिग्ध स्थानों पर ऑपरेशन मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत छापा मारा। इस दौरान चेकिंग में 02 नाबालिग बालक बाल श्रम करते हुए मिले। एएचटीयू व श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने बच्चे को रेस्क्यू कर बच्चों को उनके परिजन को सुपुर्द किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने मुकेश एंड स्वीट मगहर खलीलाबाद के मालिक के विरूद्ध विधिक कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने दुकानों, वर्कशाप, गैराजों आदि के मालिकों कों कड़ी हिदायत दी। कहा कि किसी भी 18 वर्ष से कम उम्र के बालक/बालिका से काम न कराए । एएचटीयू टीम द्वारा मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति न कराने सम्बन्धी आवश्यक निर्देशों से आम जनमानस को जागरूक किया। इमरजेंसी सहायता के लिए शासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090,1098,108,112,1076,181 आदि के संबंध में लोगों को जानकारी दी ।

Previous articleगुलरिया पुलिस क्राइम ब्रांच की मदद से दो लुटेरों को किया गिरफ्तार।
Next articleछह वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी पर लगाया रासुका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here