मां ने मोबाइल देने से किया मना बेटी ने फंदे से लटक कर दी जान।

मां ने मोबाइल देने से किया मना बेटी ने फंदे से लटक कर दी जान।

पिपरौली। गोरखपुर 

गोरखपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 

जहां 11 साल की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया बेटी सुबह मोबाइल चलाने के लिए मांग रही थी। मां ने मोबाइल नहीं दिया था।

 गीडा थाना क्षेत्र के देईपार चौराहे के पास किराए के कमरे में 11 साल की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। दुपट्टे के फंदे में बच्ची का शव लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया बेटी सुबह मोबाइल चलाने के लिए मांग रही थी। मां ने मोबाइल नहीं दिया था।

ये घटना जिले के पिपरौली बाजार के देईपार चौराहे का है। जहां कस्बा बालापार के दंपति हैदर और रुखसाना पिछले 10 सालों से देईपार चौराहे पर सूरज वर्मा के मकान में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। गीडा इंडस्ट्रियल एरिया के एक फैक्ट्री में काम करते हैं।

रोजाना की तरह सुबह बच्चों को नास्ता कराकर टिफिन लेकर अपनी 11 साल की बच्ची तमन्ना और 3 साल के छोटे बच्चे तैमूर को घर में छोड़कर दंपति गीडा में नौकरी करने चले गए। रोज की तरह मां दोपहर घर खाना बनाने चली आती थी। खाना बनाने के लिए रोजाना की सुबह 11 बजे घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था तो अपने छोटे बेटे को आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाई तो देखा कमरे में लगे हुए छज्जे में निकले सरिया से तमन्ना का शव दुपट्टा लटका हुआ है। उसने पति को सूचित किया अगल-बगल के लोग भी इकट्ठा हुए। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची।

Previous articleगोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Next articleमूर्ति विसर्जन के दौरान युवक की चाकू से मारकर हत्या करने वाले पांच आरोपियों को एसओजी व राजघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here