आईजीआरएस पोर्टल के शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में जिला अव्वल।

आईजीआरएस पोर्टल के शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में जिला अव्वल।

-थाना मेंहदावल, दुधारा, धर्मसिंहवा, बखिरा एवं महिला थाने को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान 

-एसपी शिकायतों के निस्तारण को लेकर रहते है गंभीर

-करते-रहते है शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा

  ——————————————–

संतकबीरनगर ।

आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में सितंबर की मासिक रैकिंग में जनपद संतकबीरनगर को प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। इसके साथ- साथ ही थाना मेंहदावल, दुधारा, धर्मसिंहवा, बखिरा एवं महिला थाना को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। एसपी ने जिले की पुलिस को इसी मनोयोग के साथ आगे भी काम करने के लिए प्रेरित किया।   

  एसपी सत्यजीत गुप्ता खुद कार्यालय में पहुंचने वाले शिकायकर्ताओं की समस्या को गंभीरता से सुनते हैं और त्वरित निस्तारण का पूरा प्रयास करते है। इसके साथ ही थाने पर उपस्थित पीड़ित/शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण-दोष के आधार पर उभय पक्ष के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करने का निर्देश दिए है। एसपी ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का गुणवत्तापरक निस्तारण में वर्ष-2024 में सितंबर की मासिक रैकिंग में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ-साथ ही थाना मेंहदावल, दुधारा, धर्मसिंहवा, बखिरा एवं महिला थाना को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

Previous articleप्रतिष्ठित स्कूल के छात्र ने इंस्ट्राग्राम पर भेजी छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर।
Next articleसूदखोरी की वजह में सुशील की गई जान,परिजनों ने जताया शक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here