सदस्यता फार्म फाड़, भाजपा नेता को खडेदा।

सदस्यता फार्म फाड़, भाजपा नेता को खडेदा।

सहजनवां। गोरखपुर 

सहजनवा क्षेत्र के पाली ब्लाक के ग्राम माट में भाजपा महासदस्ता अभियान चला रहे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री को एक मनबढ़ ने जातिसूचक गाली देते हुए मारने पीटने के लिए दौड़ाने के साथ सदस्यता फार्म फाड़ कर फेक दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम विड़ार निवासी संजय भारती जो भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री है।रविवार को मांट गांव में भाजपा का महा सदस्यता अभियान चला रहे थे। उसी गांव के आरोपी की मां ने सदस्यता फार्म भरने को कहा उसी दौरान आरोपी आ गया। तथा जातिसूचक गाली देते हुए,मारने के लिए दौड़ा लिया और सदस्यता फार्म फाड़ कर फेक दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजू साहनी निवासी मांट के खिलाफ एससी/एसटी,मारपीट,जान से मारने की धमकी ओर सदस्यता फार्म फाड़ने का केस दर्ज कर लिया है।

Previous articleभाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
Next articleछात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर छात्रों ने किया रोड जाम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here