दस्तक अभियान के तहत हुआ आशा बहुओं का प्रशिक्षण।
सहजनवा। गोरखपुर
सहजनवा तहसील अंतर्गत पाली ब्लाक के सीएचसी ठर्रापार में सोमवार को दस्तक अभियान को लेकर आशा कार्यकर्त्रीयों का प्रशिक्षण हुआ।प्रशिक्षण में अधीक्षक डा.सतीश सिंह ने कहा 11से 31अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलेगा।जिसमें डेंगू, मलेरिया,चिकुनगुनिया,दिमागी बुखार जैसे बीमारी के प्रति लोगों को घर घर जाकर जागरूक करना है।लोगों को साफ सफाई,घर के पूराने बर्तन,टायर या आस पास कहीं भी पानी एकत्रीत नहीं होने देना है।लोगों मच्छरदानी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है।आगे कहा की अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इस मौके पर जिला मलेरिया इंस्पेक्टर प्रभात रंजन,बीसीपीएम हेमंत पांडेय,अभिनव प्रताप सिंह,चन्द्रसेन पाठक,मानवेंद्र सिंह,सावित्री,दीपमाला गुङिया समेत अन्य आशा कार्यकर्त्री मौजूद रही।















