डिहवा में हुआ खेल मैदान का शिलान्यास, ढाई एकड़ में बनेगा खेल मैदान : गणेश चौहान।

डिहवा में हुआ खेल मैदान का शिलान्यास, ढाई एकड़ में बनेगा खेल मैदान : गणेश चौहान।

रोसयाबाजार/संतकबीरनगर 

बिकास खण्ड पौली के ग्राम पंचायत डिहवा में बुधवार को (मिनी स्टेडियम) बडे खेल मैदान का विधायक गणेश चंद चौहान ने भूमि पूजन कर के किया शिलान्यास।

बताते चलें कि दो अक्टूबर को महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर जिला अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के दिशा निर्देश पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कन्वर्जेंस से निर्मित होने के लिए ब्लाक क्षेत्र के डिहवा में बड़ा खेल मैदान के लिए बुधवार को धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने बिधि बिधान पूर्वक भूमि पूजन करा कर आधार शिला रखी।उन्होंने बताया कि सरकार ने हर गांव में खेल मैदान का निर्माण करा रही है उसी क्रम में हर ब्लाक क्षेत्र में एक बड़ा खेल मैदान बनाए जाने के लिए प्रस्ताव रखा जिसका संज्ञान लेते हुए पौली के ग्राम पंचायत डिहवा में युवाओं के लिए दिया सुनहरा अवसर।खेल से शारीरिक, मानसिक,बौद्धिक बिकास होता है जिसके लिए खेल मैदान का हो ना बहुत जरूरी है 

इस मौके पर खण्ड बिकास अधिकारी अर्जित प्रकाश, प्रमुख संघ जिला अध्यक्ष राममिलन यादव, एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव, ग्राम प्रधान इमामुद्दीन,भरत भुआल चौधरी, सतेंद्र यादव, अनिल जायसवाल, अतुल कुमार, बिरेंद्र यादव,जितेंद्र यादव, उमेश सिंह, राजेश यादव, विनय कुमार, मुन्ना खान, संतोष मिश्रा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous articleमाँ ने दो बेटियों को फाँसी पर लटकाया और खुद ट्रेन के आगे कूदी।
Next articleराष्ट्रीयता के सूत्रधार थे महात्मा गांधी: रविन्द्र।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here