सफाई मित्र सुरक्षा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का रहा आयोजन।

सफाई मित्र सुरक्षा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का रहा आयोजन।

गोरखपुर। सहजनवा तहसील अंतर्गत नगर पंचायत घघसरा कार्यालय में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर व निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का हुआ आयोजन

 जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली ठर्रापार के चिकित्सको के टीम द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने फीता काटकर किया। जिसमे करीब 110 मरीजों के जांच कर दवा का वितरण किया गया।

इस दौरान चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा देश व प्रदेश में स्वच्छता पखवारा मनाया जा रहा है।जिसके तहत सफाई अभियान चलाया जा रहा है।और स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगो का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण किया जा रहा है।जिससे लोग बीमारियों से बचे और स्वस्थ रहे। कार्यक्रम को अधिशाषी अधिकारी अमित नायक और अधीक्षक डॉ सतीश सिंह ने लोगो को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और स्वस्थ रहने के बारे में बताया।

इस अवसर पर डा राजन यादव , डा शशिकांत गौतम ,चंद्रसेन पाठक, अखिलेश गुप्त,अमरेंद्र प्रशांत ,सुरेंद्र बर्मा,संतोष पांडेय,विजय प्रताप सिंह, सुंदरम, छोटू पांडेय सहित सभासद सभी सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

Previous articleविभागीय की अनदेखी कही पर पड़ न जाय तटबंध पर भारी।
Next articleएडीजी जोन कार्यालय पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया गया पुष्पांजलि अर्पित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here