योगी जी ने सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए जारी किया विशेष अभियान दिया निर्देश।
गोरखपुर। लखनऊ
गड्ढा मुक्त बनाने के लिए जारी विशेष अभियान 10 अक्तूबर तक सम्पन्न करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खराब सड़कों के सुधार कार्यों की विभागीय समीक्षा में निर्देश दिया कि प्रदेश की हर सड़क बेहतर बनाएं, जिससे आम आदमी को सुखद अनुभूति हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि गड्ढामुक्ति और नवनिर्माण के अभियान की जियो टैगिंग कराई जाए साथ ही पीएम गतिशक्ति पोर्टल से जोड़ा जाना चाहिए। गड्ढा मुक्ति अभियान के लिए विभागीय कार्ययोजना से अवगत होते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सड़कों के लिए बजट का कोई अभाव नहीं है















