सर्वे एनटी ने जांच में पकड़ी करोड़ों की सरकारी जमीन।
लेखपाल की मिली भगत से सरकारी जमीन को रसूखदारों ने कराया अपने नाम
गोरखपुर। सहायक अभिलेख अधिकारी के निर्देश पर सर्वे नायब तहसीलदार बड़हलगंज ने जांच में पाया तमाम खामियां सरकारी जमीनों को लेखपाल की मदद से किया जा रहा बंदर बांट जिम्मेदार बने मुकद्दर्शक। मऊ जनपद के मोलनापुर लेखपाल विगत 5 वर्षों से एक ही ग्राम सभा में रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी प्रविष्टियों को निरस्त करने के बजाय सरकार/ ग्राम सभा की भूमि को अपना लाभ करते हुए दुबारी निवासी मुख्तार शर्मा सहित अन्य लोगों को फर्जी तरीके से खसरा खतौनी में दर्ज कर दिया जिसके वजह से ग्राम सभा के जिम्मेदारो ग्राम प्रधान की जमीन को लेकर फर्जी तरीके से लेखपाल की मिली भगत से अपने नाम जमीन कराए व्यक्तियों से विवाद होने की स्थिति उत्पन्न होती रहती है नायब तहसीलदार सर्वे ने बताया कि मऊ जनपद के मोलनापुर ग्राम सभा में गाटा संख्या 572 573 574 फसली 1389 1394 में श्रेणी _5 (ड) दर्ज जमीन को मुख्तार शर्मा ने श्रेणी 1 क दर्ज करा लिया जिसके वजह से ग्राम सभा में शांति व्यवस्था प्रभावित होता रहता है ऐसे लेखपालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए जब एक लेखपाल एक ग्राम सभा में 5 वर्ष से अधिक जमे रहेगा तो अपना लाभ पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।















