वन विभाग पर भारी पड़ रहे लकड़ी माफिया।
तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले हो रहा हरे भरे पेड़ों की कटान
गोरखपुर। सहजनवां।
वन रेंज में हरे पेड़ों की कटान को रोकने में रेंजर से लेकर वन दरोगा तक फेल हैं। पिपरौली ब्लाक के कैली भड़सार मार्ग पर स्थित एक बाग में हरे पेड़ों की कटान चल रही है लेकिन जिम्मेदार आंख बंद कर हरियाली भी भेंट चढ़ते देख रहे हैं। बड़े पेड़ों की कटान को लेकर क्षेत्रीय जनता ने विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से अवैध ढंग से हरे आम के पेड़ों की कटान का आरोप भी लगा रहे है।
गीडा थाना क्षेत्र के भड़सार कैली मार्ग पर कैली गांव के नजदीक सड़क किनारे बड़ी बाग है। वर्तमान समय में बाग में कई दर्जन हरे आम के विशालकाय पेड़ हैं। रविवार को दोपहर बाद से बाग में लगे हरे आम के पेड़ों की अवैध कटान की जा रही है। सड़क से गुजर रहे राहगीर और गांव के लोग हरे पेड़ों की अवैध कटान को लेकर सवाल भी खड़े कर रहे है लेकिन वन विभाग के जिम्मेदारों को भनक भी नहीं है। भनक भी होगी तो शायद पेड़ों की अवैध कटान करने वालों से किए वादों के कारण हरियाली की बलि चढ़ने से रोकने के लिए आगे आते नहीं दिख रहे है।
इस संबंध में डीएफओ विकास कुमार ने कहा कि अवैध कटान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।















