इंडिया मार्का हैंडपंप खराब, ग्रामीणों में आक्रोश किया प्रदर्शन।
करीब आधा दर्जन इंडियामार्का हैंडपंप खराब कैसे बुझेगी बच्चो की प्यास
पिपरौली ब्लाक के नेवास गांव का मामला
गोरखपुर। पिपरौली
क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवास गांव में करीब आधा दर्जन लगे इंडिया मार्का हैंड पंप दूषित पानी दे रहा है। या तो खराब पड़े हैं जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। शनिवार को मेहंदी हसन व बंटू शाही के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है।
बताते चले की केंद्र व प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए ग्रामीण क्षेत्र में इंडिया मार्क का हैंडपंप। लगवाया गया था ताकि गांव के लोगों को स्वच्छ जल मिल सके पर जिम्मेदारों के अनदेखी के कारण काफी दिनों से हैंडपंप या तो खराब पड़े हैं या तो वह प्रदूषित पानी दे रहे हैं जिसकी शिकायत गांव के लोगों ने अनेकों बार जिम्मेदारों से की पर अब तक ठीक नहीं कराया जा सका ऐसी स्थिति में सरकार के मंसूबों पर जिम्मेदार अधिकारी पानी फिरते नजर आ रहे हैं।
प्रदर्शन दौरान कमालुद्दीन मोहम्मद, अख्तर, रियाजुद्दीन, रामहेर, इश्तियाक ,रामकेश, समी उल्लाह, रामू उजागीर , रियाजु ,आफताब , राकेश, प्रजापति, उदय राज सहित अनेक लोग मौजूद है।
इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही ठीक करा कर लोगों को स्वच्छ जल की आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।















