गांव के ट्रांसफार्मर पर लगे स्मार्ट मीटर
गोरखपुर ।पिपरौली
सूबे की सरकार शहरों, कस्बों और गांवों में भरपूर बिजली देने पर जोर दे रही है। साथ ही लाइन लास और लोकल फाल्ट के साथ ही अधिक लोड के कारण हो रही दिक्कतों के समाधान के तरफ कार्य करी है। नई व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर पर दूसरे चरण में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शनिवार को बरहुआ, नेवास, बरवार, कोलिया, पेवनपुर, भिलौरा मे किया गया है।
नौसढ फीडर के आधा दर्जन गांवों में लगे ट्रांसफार्मर पर स्मार्ट मीटर लगाए गए है। इसके बाद तीसरे चरण में उपभोक्ताओं ने घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। मीटर लगने से गांव में लगे ट्रांसफार्मर मिल रही बिजली और आपूर्ति हो रही बिजली का लोड आसानी से पता चलेगा। कार्य को जीनस पावर इंफ्रा स्टेक्चर लिमिटेड कर रही है।
एसडीओ ए के मल ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र के फीड़रों पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पूरा हो गया। अब दूसरे चरण में उपकेंद्र के ट्रांसफार्मरों व गांव में लगे ट्रांसफार्मरो पर स्मार्ट मीटर लगेंगे। सबसे अंत में उपभोक्ताओं के घर मीटर लगाए जाएंगे।















