जर्जर तारों के टुकड़े लगाकर, की जा रही विद्युत आपूर्ति हो सकता है हदसा।
गोरखपुर। जानीपुर।
सिकरीगंज-बड़हलगंज रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण में लगे बिजली के नए राउंड पोलों पर पुराने जर्जर तारों के टुकड़ों को लगा दिया गया है। जो अक्सर टूट कर गिर जा रहे हैं, जिससे – फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। स्थानीय – लोगों का कहना है कि इस लापरवाही से कभी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
बता दें कि बीते अप्रैल माह से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से सिकरीगंज से बड़हलगंज के बीच रामजानकी मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान सड़क के पटरी या जद में जो पोल या तार आ रहे हैं, उसका राष्ट्रीय राजमार्ग विद्युत विभाग को पोल शिफ्टिंग के लिए एस्टीमेट जमा कर के उनको सड़क की जद से हटाने के लिए आग्रह किया है। जिस पर विद्युत विभाग ने टेंडर निकाल कर पोल को ठेकेदार के माध्यम से शिफ्ट कराया जा रहा है। अबतक जितने भी पोल हटाए गए है, उन पर वही पुराने तार के टुकड़े जोड़कर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। पोलो की ग्राउटिंग भी नहीं की जा रही है, जिससे बारिश से कई जगह पोल टेढ़े-मेढ़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता रमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एस्टीमेट में नया पोल और तार लगाया जाना है। इसकी जांच की जाएगी, पुराने लगे होने पर कार्रवाई होगी। काम को रोक कर नए तार लगवाए जाएंगे।















