दिव्यांग बहनों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन।
राखी बंधवा कर लिया सुरक्षा का संकल्प
गोरखपुर। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल गोरखपुर ने दिव्यांगजनो केसर बागीदे ओ स्वालंबन के लिए पूरे भारतवर्ष में कार्य करता है। रक्षाबंधन के अवसर पर दिव्यांग बहनों से राखी बंधवा कर उनके सुरक्षा का संकल्प मंच के लोगों ने लिया।
इस अवसर पर सक्षम गोरक्ष प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ शिव शंकर शाही ने कहा कि दृष्ट बाधित बहनों के सुख दुख में मंच के लोग हमेशा खड़ा रहते हैं और खड़ा रहेंगे। दृष्टि बाधित बालिका राजकिय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम नार्मल में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, डॉक्टर वाई सिंह, डॉक्टर डीके गुप्ता, डॉक्टर अतुल मिश्रा, स्पर्श बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य जवाहर प्रसाद, अंजू सिंह, महिला आयोग की सदस्य अर्चना चंदा आदि लोक कार्यक्रम में मौजूद रहे।















